1. भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 जीता

7 सितंबर को भारत ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टीम इंडिया ने ये फाइनल मैच जीता।

  • इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली।
  • कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के पास के बाद पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था।
  • हॉकी एशिया कप में भारत के नाम 4 खिताब हुए। यह साउथ कोरिया के बाद सबसे ज्यादा टाइटल का रिकॉर्ड है

2. कार्लोस अल्काराज ने छठा ग्रैंड स्लैम जीता

स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम US ओपन जीत लिया है। अल्काराज ने US ओपन 2025 फाइनल में छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।

  • अल्काराज ने दूसरी बार US ओपन खिताब जीता, इससे पहले उन्होंने 2022 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
  • अल्काराज 2023 के बाद पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 बने हैं।
  • वे पांचवीं बार वर्ल्ड नंबर 1 के रूप में अपनी पारी शुरू करेंगे। इससे पहले वह कुल मिलाकर 37 हफ्ते नंबर 1 रह चुके हैं।