RVUNL में 2163 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; एज लिमिट 28 साल, एग्जाम से सिलेक्शन
राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों बिजली वितरण निगमों जेवीवीएनएल, जेडीवीवीएनएल, एवीवीएनएल में टेक्नीशियन-III (ITI) के 1947 नए पदों भर्ती निकाली है। पहले इन निगमों में टेक्नीशियन-III के 216 पदों की भर्ती निकली थी।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत 21 फरवरी से हुई थी। आखिरी तारीख 20 मार्च तय की गई थी। अब इस भर्ती में 1947 नए पदों को शामिल किया गया है। इस तरह कुल पदों की संख्या 2163 हो गई है।
RVUNL में 2163 पदों पर भर्ती
Post : टेक्नीशियन-III
Number of Post : 2163
START : 17/07/25
END : ?
वैकेंसी डिटेल्स :
राजस्थान राज्य उत्पादन निगम : 150 पद
जयपुर विद्युत वितरण निगम : 603 पद
अजमेर विद्युत वितरण निगम : 498 पद
जोधपुर विद्युत वितरण निगम : 912 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 28 साल
रिजर्व केटेगरी के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।